प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और उसके चलते उत्पन्न होने वाले भीषण ट्रैफिक जाम के खतरे को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। प्रयागराज की वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस के अलावा यहां से गुजरने वाली शिवगंगा, पटना राजधानी, बनारस नई दिल्ली, सियालदाह राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गईं। ट्रेन रद्द होने से प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाले पांच हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी हुई। इन ट्रेनों के निरस्त होने के कारण शनिवार को दिल्ली से प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने शुक्रवार दोपहर बाद यात्रियों को मैसेज करके ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने ...