प्रयागराज-उधना वाया गोविंदपुरी अब नियमित
कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर। एनसीआर ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्रयागराज से उधना वाया गोविंदपुरी चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 24 अगस्त से नियमित होकर चलेगी। इसमें सफर करने वाले यात्री बुधवार से रिजर्वेशन करा सकेंगे। एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 20437-20438 प्रयागराज-उधना-अमृत भारत एक्सप्रेस प्रयागराज से हर सोमवार 24 अगस्त से तो उधना से 25 अगस्त हर मंगलवार को चलेगी। 20437 उधना एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से सोमवार 05:20 बजे चलकर गोविंदपुरी 07:55 बजे तो दूसरे दिन उधना 04:05 बजे पहुंचेगी। उधना से हर मंगलवार 06:45 बजे चलकर गोविंदपुरी 3:25 बजे आएगी तो प्रयागराज जंक्शन 07:30 बजे (बुधवार) पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.