प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार दोपहर वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज आए। प्रयागराज जंक्शन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जंक्शन से सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दशकों की साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की सियासत को दरकिनार कर समावेशी सशक्तिकरण के दौर ने सत्तालोलुप छल छत्रपों की छावनी में छेद कर सशक्त सबक-संदेश दिया है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के दौर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थाई सरकार और काबिल नेतृत्व मिला है, जो संकट में संकटमोचक बना है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सामने आए हर संकट के समाधान का प्रमाणित और प्रभावी परिणाम दिखाया है। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन ...