प्रयागराज-असारवा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज-असारवा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज-असारवा 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04166 असारवा-प्रयागराज 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनें छह-छह फेरे लगाएंगी। प्रयागराज से ट्रेन सुबह पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच होंगे। रास्ते में कानपुर, इटावा, फतेहपुर सीकरी, गंगापुर सिटी और उदयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह भी पढ़ें- त्योहार पर प्रयागराज होकर चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें यह भी पढ़ें- Kanpur News: वंदेभारत समेत कानपुर से तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.