प्रमोशन में कटौती से नाराज हैं कर्मचारी, प्रमुख सचिव को लिखा पत्र
प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन ने अकेंद्रीयत सेवा के कर्मचारियों के पदोन्नति कोटे में की प्रस्तावित कटौती वापस लेने की मांग फिर उठाई है। एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव, नगर विकास को पत्र भेजकर शासनादेश में संशोधन कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि शासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो एसोसिएशन भी न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पदोन्नति के अवसर घटने से कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। नई व्यवस्था से वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों के करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रस्तावित कटौती का प्रस्ताव वापस लेने से ही कर्मचारियों का भला होगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रमोशन में कटौती वापस लेने की कर्मचारियों ने फिर उठाई मांग एसोसिएश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.