प्रमोशन नहीं मिला तो दो अक्टूबर से आंदोलन
दरभंगा, सितम्बर 2 -- दरभंगा। सभी कोटि के शिक्षक अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में आगामी दो अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेंगे। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रफीउद्दीन ने विज्ञप्ति जारी कर कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड, प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के साथ-साथ वर्षों से लंबित नियोजित शिक्षकों के यूटीआई पेंशन फंड पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान नहीं होने पर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि यदि सरकार शिक्षकों को प्रमोशन एवं अन्य समस्या पर ससमय पहल नहीं करेगी तो आगामी दो अक्टूबर को राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रमोशन और वेतन नहीं मिला तो 2 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे शिक्षक: प्रकाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.