कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के विभिन्न विभागों में कार्यरत 30 शिक्षकों का प्रमोशन के लिए साक्षात्कार हुआ। जिसमें स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ फार्मेसी और यूआईईटी के शिक्षकों ने कमेटी के समक्ष साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद कमेटी ने प्रमोशन का लिफाफा बंद कर दिया है। जिसे जल्द होने वाली कार्य परिषद की बैठक में खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...