प्रमोद 12वीं बार बने अध्यक्ष, आलोक मंत्री
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद गोला डिपो का वार्षिक चुनाव मंगलवार को क्षेत्रीय निर्देशानुसार चुनाव अधिकारियों राजेश पांडेय, विनोद मिश्रा, राकेश गुप्ता, श्यामवीर, नीता सिंह व बबिता सिंह की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुआ। बस स्टेशन शाखा में प्रमोद कुमार मिश्रा लगातार 12 वीं बार अध्यक्ष, आलोक कुमार अवस्थी लगातार नौवीं बार मंत्री और शोभित गुप्ता लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में ट्रैफिक शाखा का चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इसमें कमलेश कुमार वर्मा अध्यक्ष, जुगेंद्र सिंह मंत्री और संजीव अवस्थी क्षेत्रीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। महिला प्रकोष्ठ में अनामिका सिंह अध्यक्ष, रोशन जहां मंत्री, पिंकी बानो खेल प्रतिनिधि और नंदिनी मिश्रा उपाध्यक्ष चुनी गईं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.