प्रमोद सिंह अध्यक्ष व विवेक पाण्डेय महामंत्री बने
फतेहपुर, जुलाई 18 -- हथगाम। अटेवा हथगाम ब्लाक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को बीआरसी सभागार में आयोजित खुली बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में प्रमोद सिंह गौतम को अध्यक्ष और विवेक पाण्डेय को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष रोहित साहू, महासचिव अशोक सिंह यादव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाल, संगठन मंत्री अनूप मौर्य, संयुक्त मंत्री सुभाष सागर व अभिषेक गुप्ता और सक्रिय सदस्य के रूप में रमेश कुमार सविता को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक के रूप में डा. श्रवण कुमार शास्त्री और चंद्र कुमार सोनी का चयन किया गया। इस दौरान कहा गया कि संगठन की मजबूती एकता, अनुशासन और सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है और नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को और मजबूत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.