चम्पावत, दिसम्बर 24 -- बनबसा।देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नगर पंचायत बनबसा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से प्रमोद रत्नाकर को अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को हुई बैठक में महेंद्र पाल महामंत्री, राजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक उपाध्यक्ष, अरुण वाल्मीकि संगठन मंत्री, राजा वाल्मीकि कोषाध्यक्ष, निखिल प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा राजपाल, विजय पाल व नन्हें लाल को संरक्षक बनाया गया। बैठक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन कुमार, रजत, सचिन, सौरभ, शिवम, सुनील, नीरज, मुकेश, अर्जुन, मिथिलेश देवी, शानू देवी, रजनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.