बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी ने संयुक्त रूप से करम्मर गांव स्थित समता उद्यान परिसर में शुक्रवार को स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ल की सातवीं पुण्यतिथि एवं टाउन इंटर कालेज के पूर्व प्रध्यापक नंद गोपाल के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त किया गया तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रमोद शुक्ल एवं नंद गोपाल स्वयं में समाजवादी आंदोलन के हस्ताक्षर रहे। इस मौके पर शुभ्रांशु शेखर पांडेय, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, शिवशरण तिवारी, संतोष शुक्ल, अंजनी सिंह, धनंजय शुक्ल, हरिवंश शुक्ल, फागू लाल, अरविन्द, शंभू मिश्र, बासुदेव ठाकुर, रवि मिश्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.