प्रमोद वर्मा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- बेहजम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रतसिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार केलिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उनको स्कूल को बेहतर बनाने, नवाचार के लिए मिला है। प्रमोद वर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर शिक्षकों के साथ ही बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, बीईओ देवेश राय, डीसी ट्रेनिंग विशाल गिरि सहित अन्य ने बधाई दी है। प्राथमिक विद्यालय रतसिया में तैनाती के बाद प्रमोद वर्मा ने अपनी मेहनत व लगन से स्कूल को निजी स्कूलों से भी बेहतर ढंग से संचालित किया। हालात यह हैं कि क्षेत्र के निजी स्कूलों से नाम कटवाकर अभिभावक इस प्राथमिक स्कूल में बच्चों का नाम लिखवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की ज्योत्सना गोस्वामी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित स्कूल में इस साल 90 नए नामांकन किए गए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.