किशनगंज, अप्रैल 17 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद राज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला वाणिज्य मंच का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नियुक्ति पर प्रमोद राज चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरिष्ठ नेता संजय सरावगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता सहित जिला नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने पर भाजपा ने दी बधा...