प्रमोद बने बसपा के मुरादाबाद मंडल जोन प्रभारी
रामपुर, अगस्त 9 -- रामपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, नगीना के पूर्व सांसद व मुरादाबाद-बरेली मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी गिरीश चंद जाटव तथा मुरादाबाद मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रण विजय सिंह की संस्तुति पर बसपा के नेता प्रमोद कुमार एडवोकेट को मुरादाबाद मंडल का जोन प्रभारी मनोनीत किया गया है। प्रमोद कुमार एडवोकेट पूर्व में भी कई बार बसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जोन प्रभारी बनने पर बसपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.