सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम तिलफरा ऐनाबाद निवासी प्रमोद प्रधान पुत्र घसीटू सिंह को उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ का सचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए किया गया। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह पटेल ने जारी पत्र में कहा कि प्रमोद प्रधान से उम्मीद है कि वे स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। मनोनयन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में रालोद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.