बक्सर, अप्रैल 2 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरानसराय थाना में नये थानेदार की तैनाती की गई है। फिलहाल वहां की थानेदार को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। पुलिस कप्तान की तरफ से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस ऑफिस से जारी सूचना के मुताबिक राजपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को कोरानसराय थाना का नया थानेदार बनाया गया है। वहां की थानेदार माधुरी कुमारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...