शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव का 30 अप्रैल को सेवानिवृत होने के बाद 10 महीने बाद गठन किया गया। रोजा जंक्शन उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव प्रमोद कुमार कटिहार को कमान दी गई। शाखा अध्यक्ष आशीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अंबिका प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार ओझा, सचिन, दीपेंद्र मित्र संगठन सचिव, मीडिया प्रभारी धर्मपाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बनाए गए। कार्यकारिणी का गठन में राकेश कुमार, प्रमोद कुमार कटिहार, विजय सिंह, धर्मपाल ,अंकित कुमार सहित कई रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...