कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही संडे क्रिकेट लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने पटेल प्रापर्टीज को पांच विकेट से हराया। दूसरे मैच में डैम चार्जर्स ने कलावती सुपरकिंग्स को 58 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने नाईट स्क्रोचर्स को 11 रन से हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांशु तिवारी ने 40 रन, मिशन गुप्ता ने 29 रन और बृजेश शर्मा ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. जावेद ने चार, विकास ने दो तथा शैलेंद्र शुक्ला, रवेंद्र और सुशील ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पटेल प्रॉपर्टीज ने 28.3 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से सुशील राय ने 37 रन, मो. ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.