हल्द्वानी, जून 20 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल गोल्डी को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमोद अग्रवाल ने विश्वविद्यालय में तीन स्वर्ण पदक प्रायोजित किए, जो एलएलबी, बीकॉम और बीएससी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। उन्होंने यह स्वर्ण पदक अपने माता-पिता और परिवार की स्मृति में समर्पित किए। प्रमोद अग्रवाल इससे पहले भी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में तीन और कुमाऊं विश्वविद्यालय में दो स्वर्ण पदक प्रायोजित कर चुके हैं। इस दौरान शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। यह भी पढ़ें- दीपांशु स्वर्ण पदक से सम्मानित गोल्डी स्वयं भी वह कुमाऊं ...