प्रमोट जेई पर लगाया वसूली का आरोप
फतेहपुर, जून 24 -- औंग, संवाददाता। टीजी-2 से प्रमोट होकर जेई बनने वाले कर्मी पर आरोप लगना शुरू हो गए है। बीते दिनों दुर्गागंज उपकेंद्र के तहत चेकिंग के नाम पर स्वीकृत भार से अधिक भार व चोरी के मामले पकड़े जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज न कराने तथा पैसे का लेनदेन किए जाने के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए एसडीओ से शिकायत की है। आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज न कराए जाने के एवज में धन मिलने वाले के खाते में डलवाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में टीजी-2 से प्रमोट हुए जेई बीती 18 जून को रहसूपुर व रानीपुर में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान गयाप्रसाद, बाबूप्रसाद, राजेश कुमार आदि के यहां स्वीकृत भार से अधिक लोड चलते पाए जाने के साथ ही चोरी पकड़ी गई। जिस पर उनके द्वारा रिपोर्ट न दर्ज करा सेटिंग गेटिंग का खेल संविदा लाइनमैन द्वारा कराया जाता रहा। आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.