बरेली, सितम्बर 21 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ इज्जतनगर मंडल की सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक अधिकारी क्लब में हुई। बैठक में उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) प्रदीप को मंडल सचिव मनोनीत किया गया। संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल सचिव आनंद कुमार ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव मंडल रेल प्रबंधक के निजी सचिव निवास बाबू सक्सेना ने रखा। बैठक में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पाद), कारखाना प्रदीप कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार मीणा समेत संघ के समस्त पदाधिकारी, अधिकारी और कई सेवानिवृत्त प्रमोटी अधिकारी भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...