बहराइच, जून 13 -- तेजवापुर(बहराइच), संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के अंतर्गत बहराइच रेंज स्थित तेजवापुर ब्लॉक के कटहा ग्राम समाज भूमि पर वर्ष 2024-25 में विकसित प्लांटेशन साइट का शुक्रवार शाम उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण और पौधरोपण उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) वी. हेकाली झिमोमी तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी ने प्लांटेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने भेड़िया प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं बहराइच रेंज के वन्यजीव मित्रों से संवाद किया।

जनजागरूकता और सहयोग इस अवसर पर वन्यजीव मित्रों को टी-शर्ट एवं कैप वितरित किए गए तथा...