मुरादाबाद, जून 20 -- विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पंचायतीराज अनिल कुमार शनिवार शाम पहुंच गए। रविवार को प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद प्रमुख सचिव के पहुंचने के पहले सभी सर्किट हाउस पहुंच गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, उप निदेशक पंचायत अभय कुमार यादव ने स्वागत किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजिक योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- 2559 शिक्षक योग दिवस में करेंगे प्रतिभाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...