प्रमुख सचिव ने सीएचसी सहित रोजा मंडी का निरीक्षण किया
शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- रोजा, संवाददाता। प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने गुरुवार को जिले के अलग अलग स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने भावलखेड़ा सीएचसी पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई बरतने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके बाद वह शाम को अचानक रोजा मंडी पहुंच गए। मंडी में लगे गेहूं केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव को अचानक देखकर प्रभारी सहित मंडी कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरक्षण के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम रजनीश मिश्रा, डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे, मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप सहित सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- परबत्ता: सीएचसी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.