प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
बरेली, जून 16 -- फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी।प्रदेश के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने उचसिया आलू मिल स्थित डेयरी यूनिट एवं ग्राम बसावनपुर का निरीक्षण कर विकास कार्यों और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी देवयानी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बसावनपुर में कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने डेयरी व्यवसाय के विस्तार को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रमुख सचिव ने कहाकि महिलाएं अचार निर्माण, सिलाई-कढ़ाई तथा अन्य घरेलू उद्योगों से आय बढ़ा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.