प्रमुख सचिव का आदेश स्थगित करने को बीडीओ संघ ने सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी आदेश में क्षेत्र पंचायत के कामों की समीक्षा व मानीटरिंग की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को दी है। इस आदेश से प्रादेशिक विकास सेवा संगठन में खलबली मची है। प्रादेशिक विकास सेवा संगठन ने गुरुवार को डीएम व सीडीओ को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि मुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक बीडीओ ब्लाक कार्यालय का अध्यक्ष है। ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र पंचायत निधि के व्यय व समस्त अधिकारियों कर्मचारियों पर सामान्य प्रशासनिक नियंत्रण बीडीओ का है। मुख्य सचिव के शासनादेश के मुताबिक ब्लाक कार्यालय एकीकृत कार्यालय है और बीडीओ वरिष्ठतम राजपत्रित अधिकारी व ब्लाक कार्यालय का अध्यक्ष है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय का अध्यक्ष नहीं होगा। ज्ञापन में कहा है कि डीपीआरओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.