प्रमुख शहरों के लिए घरेलू उड़ानों में कटौती आज से
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का असर देश की घरेलू विमान सेवाओं पर भी दिखने लगा है। सोमवार से देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ानों की संख्या में कटौती लागू कर रही हैं। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 250 घरेलू उड़ानें कम संचालित होंगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों में शामिल एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने परिचालन लागत बढ़ने के कारण उड़ानों में कटौती का फैसला किया है। एयर इंडिया पहले ही घोषणा कर चुकी है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद अब एक जून से घरेलू उड़ानों में भी सीमित कटौती की जाएगी। एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में करीब 22 प्रतिशत तक कमी कर सकती है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में भी लगभग 27 प्रतिशत कटौती की जा चुकी है। दूसरी ओर, इंडिगो अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.