प्रमुख व मुखिया ने योजना का लोकार्पण किया
बोकारो, जून 17 -- जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड अंतर्गत बैदकारो पूर्वी पंचायत में 15वीं वित्त आयोग मद से निर्मित चबूतरा का प्रमुख गिरिजा देवी ने मुखिया सीमा महतो एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संयुक्त रूप से लोकार्पित किया। प्रमुख ने कहा कि प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता की समस्याओं को सुनकर व देखकर निदान किया जा रहा है। मुखिया ने कहा कि पंचायत वासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लगातार दूर करने का काम किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.