प्रमुख व्यवसायी निर्मल कुमार तुलस्यान नहीं रहे
पलामू, जून 16 -- मेदिनीनगर। शहर के प्रमुख व्यवसायी सह प्रकाश चंद जैन सेवा सदन प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल कुमार तुलस्यान मंगलवार को निधन हो गया। वे उम्र जनित परेशानी से जूझ रहे थे। दोपहर 02:30 बजे, उनके मेदिनीनगर सिटी के आढ़त रोड निवास स्थान से हरिश्चंद घाट के लिए अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें शहर के प्रमुख व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरेश जैन, दीपू सिंघानिया, गुड्डू मिश्रा, विनोद उदयपुरी, प्रदीप अग्रवाल, अनूप तुलस्यान, मनीष भिवानिया आदि अंतिम संस्कार में शामिल हुए। निर्मल कुमार तुलस्यान के भाई विजय तुलस्यान, सतीश तुलस्यान, अशोक तुलस्यान व आलोक तुलस्यान तथा पुत्र संजय तुलस्यान व सत्यम तुलस्यान आदि शोकाकुल परिजनों को शहरवासियों ने ढाढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.