बरेली, मई 4 -- प्रमुख यांत्रिक इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे नरेश कुमार ने कासगंज स्थित दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी), दुर्घटना राहत चिकित्सा यान (एआरएमई) और रोलिंग स्टॉक डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की उपलब्धता, रखरखाव आदि की समीक्षा कर डिपो के कर्मचारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान रोलिंग स्टॉक डिपो में महिला कक्ष का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को जाना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, सीडीओ कासगंज शिखर दयाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...