मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मिर्जापुर। नगर के प्रमुख मार्ग सोमवार को जाम होने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शास्त्री ब्रिज, नटवा तिराहा, रमईपट्टी, शुक्लहा, स्टेशन रोड, इमामबाड़ा इलाके में जाम लगा रहा। चारपहिया वाहन, ईरिक्शा के साथ साथ दो पहिया वाहन चालक भी जाम में फंसे रहे। अस्पताल रोड पर लगी जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। इस दौरान यातायात पुलिस नदारद रही। स्कूल की छुट्टी होने पर जाम और विकराल हो गया। बच्चों से भरी वाहन जाम में फंसने से बच्चे अपने घर देर से पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.