प्रमुख ब्रिक्स देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़ा
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नई दिल्ली, 20 सितंबर। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीने यानी अप्रैल-अगस्त में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील और रूस को भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इन चार देशों को भारत ने 14.9 अरब डॉलर का सामान भेजा था। निर्यात बढ़ने में चीन की बड़ी भूमिका रही। इस दौरान चीन को भारत का निर्यात 39% बढ़कर 9.6 अरब डॉलर हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि भारत जैसे-जैसे ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत कर रहा है, उसके संस्थापक सदस्यों चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील और रूस को निर्यात में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इन चार प्रमुख ब्रिक्स देशों की भारत के कुल निर्यात में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। अप्रैल-अगस्त 2025-26 में यह 8.1% थी, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.