समस्तीपुर, मार्च 8 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने अमन कुमार उर्फ कारगिल के आवास पर इश्तेहार चश्पाया है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी के नेतृत्व में सअनि रविन्द्र सिंह व पुलिस बल ने रविवार को उसके रेपुरा गांव स्थित आवास पर इश्तेहार चश्पाने की कारवाई की। थानाध्यक्ष ने बताया कि वैनी थाना कांड संख्या 37/25 एवं 38/25 के तहत पूसा प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी पर फायरिंग से जुड़ा मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...