हाजीपुर, अप्रैल 23 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड के बारह पंचायत समिति सदस्यों ने एक आवेदन देकर प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के लिए मत विभाजन हेतु विशेष बैठक बुलाने के लिए अनुरोध किया है। आवेदन में माननीय सुप्रीम कोर्ट के याचिका 1294/24 के पारित आदेशों के प्रावधानों का भी जिक्र किया है। आवेदन में कहा है कि बिदुपुर प्रमुख बिहार पंचायती राज अधिनियमों के प्रावधानों के विरुद्ध आचरण करते है। समय पर बैठक नहीं बुलाते हैं, बीडीसी की बैठक में पारित निर्णयों के कार्यान्वयन करने में अभिरुचि नहीं लेते, मनमानी करते हुए विधि के प्रावधानों के विरुद्ध कार्य करते है,विकास कार्य खास जगहों पर ही करा कर क्षेत्रीय असमानता पैदा करते है जो कि प्रजातंत्र के लिए घातक है, विकास कार्य में राशि आवंटन में पारदर्शिता नहीं रखते है। यह भी पढ़ें- किस्को प्रखंड प्र...