नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि राजधानी को केवल ट्रांजिट हब के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 'ब्रांडिंग दिल्ली' पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आशीष सूद गुरुवार को भारतीय वाणिज्य मंडल द्वारा दूसरा आईसीसी एविएशन एवं टूरिज्म समिट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने दिल्ली को वैश्विक रचनात्मक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई पहचान दी है। समिट में एविएशन के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के प्रमुख नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और हितधारक एक मंच पर आए। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास, नई संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।शिक्षा...