देवघर, अप्रैल 13 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे देवीपुर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी के पति नीलम यादव की कार पर पथराव किया गया। घटना को लेकर पीड़ित प्रमुख पति नीलम यादव ने देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि वह अपनी टाटा पंच कार से देवीपुर की ओर से अपने घर गिधैया जा रहे थे। उसी क्रम में कई अज्ञात युवकों ने एम्स के पुराना गेट के पास उनकी कार पर पथराव कर दिया। पथराव के कारण कार आगे में बायीं तरफ क्षतिग्रस्त हो गयी है। यह भी पढ़ें- घात लगाकर लाठी से हमला, एक घायल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि आवेदन में पथराव के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की ...