सिमडेगा, मई 18 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने सोमवार को बम्बलकेरा पंचायत के सिंरिंगबेड़ा गांव का दौरा किया। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को जानकारी ली, साथ ही समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बम्बलकेरा पंचायत प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर है। जिसके कारण आज भी कई टोलों में बिजली, पानी एवं सड़क की असुविधा है। ग्रामीणों ने आवेदन लिखकर प्रखंड प्रमुख के माध्यम से विभागों को दिया है। प्रखंड प्रमुख में भी ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। - यह भी पढ़ें- रायकेरा डुमरटोली में जल्द शुरू होगा जलमीनार निर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...