प्रमुख ने बच्चे को पल्स पोलियो का खुराक पिलाकर किया शुभारंभ
हजारीबाग, जून 28 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में पल्स पोलियो कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उदघाटन प्रमुख रेणु देवी ने बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीकांत ने भी कार्यक्रम में बच्चों को खुराक पिलाई। बीपीएम रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पांच वर्ष तक के 33790 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा। पहला दिन रविवार को बूथ पर बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके बाद दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी, सहिया, एएनएम डोर टू डोर बच्चों को पोलियो खुराक पिलायेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत पल्स पोलियो अभियान के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.