प्रमुख ने दिए खराब पड़े जलमीनार व चापाकल की मरम्मती का निर्देश
दुमका, मई 20 -- कठीकुंड, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख बिमला निपु सोरेन की अध्यक्षता में पंचायत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पेयजल की समस्या पर गंभीरता से चर्चा हुई। बताया गया कि प्रखंड में अब तक 320 चापाकल मरम्मत किए जा चुके हैं। प्रमुख ने खराब पड़े जलमीनार और चापाकल की मरम्मत के निर्देश दिए गए। पहाड़िया बाहुल्य क्षेत्रों और पीवीटीजी गांवों में नए बोरिंग और पाइपलाइन स्कीम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। कचरा प्रबंधन के लिए सेग्रेगेशन शेड के निर्माण और प्लास्टिक रीसाइकिलिंग पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पेज 4: लीड : सबका सम्मान,जीवन आसान नारा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.