गिरडीह, फरवरी 22 -- बगोदर प्रखंड के बगोदरडीह में देव यूनिटी क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रखंड प्रमुख आशा राज के द्वारा रविवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुकाबला गोनियाटो बनाम हुरलुंग के बीच हुआ। गोनियाटो टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इस तरह से पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे हुरलुंग की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर सिमट कर रह गयी। इसके जवाब में खेलने उतरी गोनियाटो की टीम ने बगैर कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को पार कर लिया। इस तरह से उद्घाटन मुकाबला की विजेता गोनियाटो टीम रही। मौके पर प्रमुख आशा राज ने कहा कि खेल के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और गांव का नाम रोशन होता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.