चंदौली, अप्रैल 25 -- चंदौली। नगर में प्रमुख नालों के साथ नालियां कूड़े करकट से पटी हुई हैं। इसके चलते गंदे पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। वहीं नाले और नालियों से उठते दुर्गंध से लोग परेशान हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नाले-नालियों की सफाई नहीं करायी जा रही है। जबकि इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। कस्बावासियों ने कहा कि मानसून से पहले नाले-नालियों की सफाई नहीं हुई तो वार्डों में जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...