भभुआ, अप्रैल 19 -- पेज चार की खबर प्रमुख जन संगोष्ठी में समाज बदलाव का मंत्र, 2047 तक श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य लिच्छवी भवन में जुटे लोग, संवाद के जरिए जनसमस्याओं के समाधान पर जोर डॉ. केशव के विचारों को अपनाने की अपील, संगठन से जुड़ने का आह्वान भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के लिच्छवी भवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित प्रमुख जन संगोष्ठी में समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख विनोद कश्यप समेत कई कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी मौजूद रहे। संगोष्ठी में संवाद के जरिए लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राणा प्रताप ने कहा कि समाज की वास्तविक समस्याओं को समझे बिना उनका समाधान संभव नहीं है। सं...