बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला के अन्तर्गत प्रमुख जन गोष्ठी का चतुर्थ कार्यक्रम काकरान वाटिका बिजनौर में सम्पन्न हुआ। रविवार को गोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक महेश पाल सिंह और प्रांत विद्यार्थी प्रमुख डॉक्टर विदित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशपाल सिंह जिला बौद्धिक प्रमुख का रहा। प्रमुख जन गोष्ठी में बिजनौर नगर, नजीबाबाद, किरतपुर, झालू, नांगल, मंडावर आदि जगहों से प्रमुख व्यक्ति गोष्ठी में उपस्थित रहे। गोष्ठी का प्रारम्भ मुख्य वक्ताओं द्वारा भारत माता परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार तथा श्री गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता महेश ने हिंदुत्व की विचारधारा पर विचार रखते हुये संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुये बताया कि किस प्रकार राष्ट्रीय स्वयं...