उरई, जून 11 -- जालौन। संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मन्दिर में,प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता रामेन्द्र गुप्ता ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप शिवराम महाजन व विशिष्ट अतिथि के रूप अशोक कौशल उपस्थित रहकर संघ की नीतियों व लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता कर रहे नगर कार्यवाह रामेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शताब्दी वर्ष में इस प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संघ की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी देकर उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शुभारंभ आनन्द कुशवाहा ने गण गीत गाकर किया। इसके बाद पं. रूप नारायण शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भारत माता का पूज...