लखनऊ, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर साई दाता रोड अर्जुनगंज में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन के क्षेत्र प्रचारक सुभाष ने कार्यक्रम में आये लोगों को बताया की 100 वर्षों में देश के 98 प्रतिशत जिलों में संघ अपना कार्य कर रहा है। देश के 92 प्रतिशत ब्लाकों में संघ के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आरएसएस 30 हजार विद्यालयों का संचालन कर 84 लाख बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है। संघ द्वारा 1.35 लाख लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार दे रहा है। कार्यक्रम में अशोक सिंह, रतन लाल , विनय तिवारी, सुरेंद्र मिश्र सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.