कौशाम्बी, फरवरी 9 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे महज शोपीस बनकर रह गए हैं। प्रमुख चौराहों पर लगे अधिकांश कैमरे बंद पड़े हैं जबकि कुछ स्थानों पर तो कैमरे और डीवीआर तक गायब नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पूरब पश्चिम शरीरा चौराहे स्थित हनुमान मंदिर के पास चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसी तरह झारखंडी मंदिर के समीप चार कैमरे तथा गढ़ी की ओर जाने वाले नहर मार्ग के पास भी चार कैमरे स्थापित किए गए थे। लेकिन वर्तमान में एक भी कैमरा सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कैमरों के उपकरण और डीवीआर भी मौके से गायब हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कैमरे बंद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.