प्रमुख चौराहों पर लगाई जा रही ग्रीन नेट, गर्मी से मिलेगी राहत
सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई जा रही है। इसके साथ ही मिस्ट स्प्रे सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे राहगीरों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को चौराहों पर कुछ समय रुकना पड़ता है, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण वहां खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- प्रमुख चौराहों पर लगाई जा रही ग्रीन नेट, गर्मी से मिलेगी राहत इसी को देखते हुए सड़क की बाईं ओर ग्रीन नेट लगाई जा रही है, ताकि लोगों को सीधे पड़ने वाली धूप से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मिस्ट स्प्रे सिस्टम से पानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.