प्रमुख चौराहों पर रोजाना चलेगा वाहन चेकिंग अभियान
बलिया, मई 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, एंबुलेंस व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने जिले में पिछले एक वर्ष में हुए सभी सड़क हादसों का विवरण तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जहां-जहां दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर जांच के बाद सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। जिन स्थानों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, वहां चेतावनी बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। कहा कि उस बोर्ड पर दुर्घटना स्थल का नाम और दुर्घटना के प्रमुख कारण भी अंकित किए जाए।डीएम ने जिले की सभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.