रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बेपटरी हो चुकी यातयात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस की ओर से नए सिरे से प्रयास शुरू किया गया है। अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहे पर देर रात तक यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा, जहां जाम समेत अन्य तरह की स्थिति बनती रहती है। शहर में सुगम यातायात को लेकर शुक्रवार को एसएसपी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ट्रैफिक मामले में उन संभावना को लेकर चर्चा हुई, जिसके जरिए शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके। एसएसपी ने कहा कि शहर के वैसे स्थानों को चिन्हित कर समाधान तलाशने पर गंभीरता से काम करना होगा, जहां हर दिन जाम की समस्या कायम रहती है। इसके अलावा समाधान को लेकर जरूरी होने पर उन स्थानों पर नया ट्रैफिक पुलिस पोस्ट बनाया जाएगा और बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। शहर में नए सिरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.