मोतिहारी, अप्रैल 20 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख जानकी देवी के विरुद्ध लगे अविश्वास प्रस्ताव पर 29 अप्रैल को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होगी। उक्त बैठक की पुष्टि बीडीओ गुलशन कुमार ने की। बताते चलें की पूर्व प्रखंड प्रमुख चंदा देवी पर भी अविश्वास लगाकर समिति सदस्यों ने उन्हें पदच्युति किया था और वर्तमान प्रखंड प्रमुख जानकी देवी को प्रमुख बनाया था। विकास कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास लगाया, जिसको बीडीओ द्वारा स्वीकार कर लिया गया और बहस के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया गया। तिथि निर्धारण के बाद हरसिद्धि में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.